Posted in

TC Application in Hindi (टीसी के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें)

TC Application in hindi
TC Application in hindi

    TC Application in Hindi:- टीसी के लिए आवेधन पत्र कैसे लिखें? किसी स्कूल, कॉलेज से दूसरे स्कूल या कॉलेज में जाने के लिए Transfer Certificate की ज़रूरत होती है। जिसे शॉर्टकट में TC कहते हैं। तो हमें स्कूल के हेडमास्टर को TC एप्लीकेशन लिखना होता है। चाहे स्कूल हो या कॉलेज, दोनों का एप्लिकेशन लगभग एक जैसा ही होता हैं।

    टीसी की ज़रूरत तभी पड़ती हैं, जब किसी कारणवश एक स्कूल से दूसरे स्कूल में एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं। यानी आप दूसरे स्कूल या कॉलेज में जाना चाहते हैं। या आपकी फ़ैमिली दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो रही है। और वहाँ नए स्कूल में एडमिशन लेना पड़ रहा है। तो आप new स्कूल में अप्लाई करना चाहते हैं। तब स्टूडेंट (छात्र) को TC की आवश्यकता होती हैं।

    उसके लिए आपको स्कूल या कॉलेज के प्रधानाध्यापक को एक आवेदन पत्र लिखना होगा। ताकि हमें दूसरे स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेने में आसानी हो। बिना टीसी के एडमिशन नहीं मिलता है।

    उसके लिए आज हम सीखेंगे कि, टीसी के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें? How To Write TC Application in Hindi for School / College. School for Class 3th, 4th, 5th, 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th, 12th. या college 1st year, 2nd Year, 3rd Year तथा अन्य कक्षा सभी के लिए लिखना का तरीक़ा एक जैसा ही होता हैं।

    💡 ध्यान दें: टीसी बनवाते समय अपने सभी स्कूल रिकॉर्ड्स (जैसे नाम की स्पेलिंग और जन्म तिथि) एक बार ज़रूर री-चेक कर लें।

    टीसी के लिए आवेदन पत्र कैसे लिखें? (TC Application in Hindi)

    स्कूल, कॉलेज के लिये TC Application तैयार करते समय आवेदन पत्र में सभी जानकारी ज़रूर लिखनी होती हैं। अपना पूरा नाम tc एप्लीकेशन में ज़रूर होना चाहिए। साथ ही क्लास और रोल नंबर का भी ध्यान में रखकर TC में ज़रूर लिखना होता हैं। इसके साथ ही साथ ट्रांसफ़र सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने का संबंधित कारण भी बताना होता है।

    आवेदन पत्र में विषय लिखने का विशेष ध्यान रखे। और कोशिश करें, कि कम से कम शब्दों में TC application में सभी महत्वपूर्ण जानकारी उसमें आ जाए।

    Transfer Certificate हेतु यदि आप टीसी के लिए प्रार्थना पत्र लिखना चाहते हैं तो नीचे दिये गये एप्लीकेशन फ़ॉर्मेट को फ़ॉलो कर सकते हैं-

    TC Application in Hindi (स्थानांतरण प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र)

    TC Application Hindi Application for TC in Hindi
    सेवा में,
    श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय,
    ………………………………(स्कूल का नाम)
    ……………………………..(स्कूल का पता)
    विषय: टीसी प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र
    महोदय,
    सविनय नम्र निवेदन हैं, कि मैं …………..(छात्र का नाम) आपके विद्यालय में कक्षा 9वीं का छात्र हूँ। मैंने इसी साल 8वीं की परीक्षा पास की है। मेरे पिताजी की नौकरी दूसरे शहर जयपुर में ट्रांसफ़र हो गया हैं। जिस कारण मेरा परिवार जयपुर शिफ्ट हो रहा हैं। इसलिए मुझे अपनी पूरी पढ़ाई जयपुर से ही करनी होगी।

    अतः मेरा आपसे अनुरोध हैं, कि कृपया मुझे स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने की कृपा करें, मैं आपका आभारी रहूंगा।

    TC Application in Hindi- आर्थिक समस्या के कारण स्थानांतरण पत्र

    सेवामें,
    श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय,
    ………………………………(स्कूल का नाम)
    ……………………………..(स्कूल का पता)
    विषय: आर्थिक समस्या के कारण स्थानांतरण पत्र हेतु आवेदन
    महोदय,
    सविनय नम्र निवेदन हैं, कि मेरा नाम पीयूष कुमार हैं। मैं कक्षा 10वीं का छात्र हूँ। मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। इस कारण मुझे अन्य छोटे विद्यालय में एडमिशन लेना पड़ रहा है। इसलिए मुझे स्थानांतरण पत्र की आवश्यकता हैं।

    मैं आपसे निवेदन करता हूँ, कि आप मुझे जल्द से जल्द टीसी देने की कृपा करें। मैं आपका आभारी रहूँगा।

    TC Application in Hindi (कॉलेज के लिए)

    कॉलेज / विश्वविद्यालय से transfer certificate निकलवाना चाहते हैं, तो नीचे बताये गये फ़ॉर्मेट तरीक़े से प्रधानाध्यापक को एप्लीकेशन लिखकर दे सकते हैं। यदि आप कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ते हो और दूसरे कॉलेज में ट्रांसफर होना चाहते हैं और आपको TC की आवश्यकता है। नीचे लिखे तरीक़ा देख सकते हैं-

    सेवा में,
    श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
    ………………………………(कॉलेज/ विश्वविद्यालय का नाम)
    ……………………………..(कॉलेज/ विश्वविद्यालय का पता)
    विषय: टीसी (Transfer Certificate) हेतु आवेदन पत्र
    महोदय,
    सविनय नम्र निवेदन हैं कि मेरा नाम …………. (अपना नाम लिखे) हैं। मैं आपके कॉलेज/विश्वविद्यालय का छात्र हूँ। मैंने इस विश्वविद्यालय से बीकॉम द्वितीय वर्ष का अध्ययन पूर्ण कर लिया हैं। मेरे पिताजी का ट्रांसफ़र दिल्ली से भोपाल हो गया हैं। इसलिए मैं और मेरा परिवार दूसरे शहर में शिफ्ट हो रहे हैं।

    अतः मेरा आपसे अनुरोध हैं कि मुझे मेरा TC देने की कृपा करें। मैं आपका आभारी रहूँगा।

    सेवा में,

    श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,

    ………………………………(कॉलेज/ विश्वविद्यालय का नाम)

    ……………………………..(कॉलेज/ विश्वविद्यालय का पता)

    विषय: टीसी (Transfer Certificate) हेतु आवेदन पत्र

    महोदय,

    सविनय नम्र निवेदन हैं कि मेरा नाम …………. (अपना नाम लिखे) हैं। मैं आपके कॉलेज/विश्वविद्यालय का छात्र हूँ। मैंने इस विश्वविद्यालय से बीकॉम द्वितीय वर्ष का अध्ययन पूर्ण कर लिया हैं। मेरे पिताजी का ट्रांसफ़र दिल्ली से भोपाल हो गया हैं। इसलिए मैं और मेरा परिवार दूसरे शहर में शिफ्ट हो रहे हैं।

    अतः मेरा आपसे अनुरोध हैं कि मुझे मेरा TC देने की कृपा करें। मैं आपका आभारी रहूँगा।

    धन्यवाद।

    दिनांक: DD / MM / YYYY

    छात्र का नाम: ………………….

    पिताजी का नाम: ………………….

    कक्षा/कोर्स: B.Com (द्वितीय वर्ष)

    रोल नंबर: ……………………

    TC Application in Hindi- टीसी एप्लीकेशन फ़ॉर्मेट – 2

    सेवा में,

    [प्रमुख / मुख्यालय का नाम]

    [स्कूल / कॉलेज का एड्रेस]

    [शहर का नाम, पिन कोड]

    विषय: स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) हेतु आवेदन

    सविनय निवेदन हैं कि, मेरा नाम अक्षय खन्ना हैं। और मैं दसवीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ। मेरा पिताजी का ट्रांसफ़र अजमेर, राजस्थान में ट्रांसफ़र हो गया हैं। इसी कारण मुझे परिवार के साथ अजमेर जाना होगा। और वहाँ के स्कूल में एडमिशन लेने हेतु टीसी की आवश्यकता होगी। इसलिए आपसे अनुरोध हैं कि मुझे स्कूल का टीसी देने की कृपा करें। मैं सदैव तह दिल से आपका आभारी रहूगा ।

    धन्यवाद ।

    आपका आज्ञाकारी शिष्य

    नाम: अक्षय खन्ना

    कक्षा: 10th

    रोल नंबर: 03

    दिनांक: 15 मई 2024

    सेवा में,
    श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
    [स्कूल / कॉलेज का नाम]
    [शहर का नाम, राज्य]
    विषय: स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) हेतु आवेदन पत्र
    महोदय,
    सविनय निवेदन है कि मेरा नाम अक्षय खन्ना है और मैं आपके विद्यालय की कक्षा 10वीं का छात्र हूँ। मेरे पिताजी का ट्रांसफर अजमेर, राजस्थान हो गया है। इस कारण मुझे अपने परिवार के साथ अजमेर शिफ्ट होना पड़ रहा है। वहाँ के नए स्कूल में एडमिशन लेने के लिए मुझे स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) की आवश्यकता है।

    अतः आपसे सविनय अनुरोध है कि मुझे विद्यालय से TC जारी करने की कृपा करें। इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।

    TC Application in Hindi – टीसी एप्लीकेशन फ़ॉर्मेट- 3

    सेवा में,
    प्रधानाचार्य महोदया,
    [स्कूल / कॉलेज का नाम],
    [स्कूल / कॉलेज का पता]
    विषय: स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) हेतु आवेदन
    आदरणीय महोदया,
    मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि मेरे पुत्र/पुत्री [बच्चे का नाम] (वर्ग: [वर्ग/सेक्शन], प्रवेश संख्या: [एडमिशन नंबर]) के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की कृपा करें। मेरी नौकरी का स्थानांतरण राजस्थान (जैसलमेर) से चेन्नई शहर में हो गया है। हम जल्द ही परिवार के साथ चेन्नई शिफ्ट हो रहे हैं और 25 नवम्बर 2024 को प्रस्थान करेंगे।

    अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे पुत्र/पुत्री की टीसी जारी करने की कृपा करें, ताकि वह नए विद्यालय में प्रवेश ले सके। मैं आपका आभारी रहूँगा।

    सेवा में,

    प्रधानाचार्य महोदया,

    स्कूल / कॉलेज का नाम – …………….

    स्कूल/ कॉलेज का पता – ……………..

    विषय: स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) हेतु आवेदन

    आदरणीय अध्यापक,

    मैं आपसे निवेदन करता हूँ, की मेरे पुत्र / पुत्री के …………. वर्ग के……….. और प्रवेश संख्या ………. के लिए एक स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करें। मैं आपको कहना चाहूगा कि मेरी नौकरी राजस्थान (जैसलमेर) से चेन्नई शहर में स्थानांतरण हो गया हैं। हम जल्द ही परिवार के साथ चेन्नई शिफ्ट हो रहे हैं। हम 25 नवम्बर 2026 को प्रस्थान करेंगे।

    अतः आपसे अनुरोध हैं कि मेरे पुत्र/ पुत्री की टीसी जारी करने की कृपा करें, ताकि वह नये विद्यालय में प्रवेश ले सकें। मैं आपका आभारी रहूगा।

    धन्यवाद।

    पिता का नाम- …………

    छात्र/छात्रा का नाम- ……………

    रोल नंबर- …………

    कक्षा- …………

    दिनांक- ………….

    TC Application in Hindi – छोटे बच्चों के लिए टीसी प्राप्त करने हेतु एप्लीकेशन कैसे लिखें

    सेवा में,
    श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय,
    S.S.V.M स्कूल,
    रेलवे स्टेशन रोड, जयपुर
    विषय: टीसी प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र
    महोदय,
    सविनय नम्र निवेदन है कि मेरा नाम सागर चौधरी है। मेरे पुत्र का नाम विजय चौधरी है, जो इस समय आपके स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ रहा है। मैं एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हूँ और हाल ही में कंपनी द्वारा मेरा स्थानांतरण (Transfer) उत्तर प्रदेश राज्य में कर दिया गया है। इसी कारण मुझे अपने परिवार को उत्तर प्रदेश ले जाना होगा और अपने पुत्र की आगे की पढ़ाई के लिए वहाँ नए स्कूल में एडमिशन कराना होगा, जिसके लिए टीसी की आवश्यकता है।

    अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि मुझे मेरे पुत्र विजय चौधरी की टीसी प्रदान करने की कृपा करें।

    सेवा में,

    श्रीमन प्रधानाचार्य महोदय,

    S.S.V.M स्कूल,

    रेलवे स्टेशन रोड, जयपुर

    विषय: टीसी प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र

    महोदय ,

    सविनय नम्र निवेदन हैं कि, मेरा नाम सागर चौधरी हैं। और मेरे पूरा का नाम विजय चौधरी हैं। जो इस समय आपके स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ रहा हैं। मैं एक प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा हूँ। और हाल ही मेरा ट्रांसफ़र कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य में किया गया हैं। इसी कारण अपने साथ अपने परिवार को भी उत्तर प्रदेश लेकर जाना होगा। और मुझे अपने पुत्र की पढ़ाई उत्तरप्रदेश में किसी नये स्कूल में एडमिशन कराना होगा । जिसके लिये मुझे टीसी की आवश्यकता होगी।

    अतः मेरा आपसे निवेदन हैं कि, मुझे मेरे पुत्र विजय चौधरी की टीसी प्रदान करने का कष्ट करें।

    धन्यवाद।

    भवदीय

    छात्र: विजय चौधरी

    पिता: सागर चौधरी

    कक्षा: 5 वीं

    आपको किस कारण से TC चाहिए?

    1. जॉब ट्रांसफर  |  2. स्कूल बदलना  |  3. कॉलेज एडमिशन

    👇 अपना कारण नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं, हम आपको तुरंत सटीक फॉर्मेट देंगे!

    टीसी एप्लीकेशन फॉर्म PDF डाउनलोड

    ट्रांसफ़र सर्टिफिकेट एप्लीकेशन का फॉर्म नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करके करें। आप चाहे तो उसे प्रिंट निकालकर भरकर प्रधानाध्यापक को दे सकते हैं।

    विषयस्थानांतरण पत्र हेतु एप्लीकेशन
    लाभार्थी10वीं / 12वीं कक्षा के छात्र / छात्र
    उद्देश्यस्थानांतरण प्रमाण पत्र हेतु प्रधानध्यापक को एप्लीकेशन
    TC Application Form प्रिंटClick and Download

    स्थानांतरण प्रमाण पत्र कैसे बनाते हैं?

    यदि आप एक स्कूल या कॉलेज से दूसरे स्कूल / कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं। तो आपके पास ट्रांसफर सर्टिफ़िकेट( T.C.) का होना ज़रूरी हैं। यह टीसी आपके स्कूल से मिलेगा। यदि आप कॉलेज से हैं, तो आपको कॉलेज में मिल जाएगा। उसके लिए TC Application लिखकर प्रधानाध्यापक को देना होता है।

    टीसी प्रमाण पत्र क्या हैं?

    यदि आप स्कूल या कॉलेज को छोड़कर किसी नये स्कूल / कॉलेज में दाखिल होते हैं। तो आपके पास ट्रांसफ़र सर्टिफिकेट/ स्थानांतरण प्रमाणपत्र का होना ज़रूरी हैं। ट्रांसफ़र सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए लिखित रूप में पुराने स्कूल या कॉलेज में टीसी आवेदन करना होगा। इसका उद्देश्य आपके स्कूल या कॉलेज छोड़ने के निर्णय के बारे में प्रधानाध्यापक को सूचित करना और टीसी प्रदान करने का अनुरोध करना होता हैं।

    बिना टीसी के एडमिशन कैसे हो सकता हैं?

    बिना टीसी के एडमिशन अब छात्र-छात्राओ को प्रवेश दिया जाएगा। कई बार स्कूल या कॉलेज के प्रधानाध्यापक द्वारा किसी अन्य कारणवश से स्टूडेंट को ट्रांसफ़र सर्टिफिकेट नहीं मिल पाता हैं। इसलिए कोई भी स्टूडेंट Birth Certificate (जन्म प्रमाण पत्र) से भी एडमिशन ले सकता है।

    स्कूल वाले टीसी ना दें तो क्या करें?

    स्कूल के हेडमास्टर से व्यक्तिगत रूप से मिलकर बात करें। टीसी देने का अनुरोध करें। स्कूल को लिखित रूप में देने को कहें कि वे टीसी प्रमाणपत्र क्यों नहीं दे रहे हैं। शिक्षा का अधिकार, अधिनियम की धारा 5 के प्रावधान पर ध्यान आकर्षित करवायें। जो प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक को तत्काल “ट्रांसफ़र सर्टिफिकेट” देना आवश्यक हैं।

    यह भी पढ़े:-

    अंतिम शब्द:

    💡 अंतिम शब्द (Conclusion)

    उम्मीद है कि TC Application in Hindi का यह फ़ॉर्मेट आपके काम आया होगा। यदि आपको स्कूल या कॉलेज से टीसी लेने में कोई समस्या आ रही है या किसी अन्य कारण से आवेदन पत्र लिखने में सहायता चाहिए, तो नीचे कमेंट (Comment) करके जरूर बताएं—हम आपकी पूरी मदद करेंगे!

    📢 पसंद आया? अगर यह जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे अपने दोस्तों, परिवार और WhatsApp/Facebook ग्रुप्स में शेयर (Share) करना न भूलें ताकि किसी और की भी मदद हो सके।

I'm the Founder of Howhindi.com. We provide daily information about Android mobile, computer, internet, Earn money, and Loan in Hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *