TV का अविष्कार किसने किया? और कब हुआ था?

TV Ka Avishkar Kisne Kiya Kab Hua
Photo of author

By Admin

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

TV Ka Avishkar Kisne Kiya Or Kab Hua Tha? (Who Invented Television in Hindi). इंटरनेट और मोबाइल फ़ोन की वजह से टीवी का उपयोग काफी कम हो गया है। क्योंकि इंटरनेट पर हर चीज़ देखने को मिल जाती है। मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट सस्ता होने की वजह से टीवी का उपयोग कम होने लगा है।क्योंकि जो चीज़ हम टीवी पर देखते हैं वासवी चीजें अपने स्मार्टफोन में देखने को मिल जाती है। टीवी पर आने वाले सभी धारावाहिक channel, serial, episode, नाटक, film और entertainment देखने को मिलती हैं। वह सभी online streaming video फ़ोन में भी देखने को मिल जाता है। इसी वजह से बड़े बड़े टीवी चैनलों की टीआरपी काफ़ी घटने लगी है। फिर भी टेलीविजन का उपयोग करते हैं। क्योंकि आज भी लोग बड़ी स्क्रीन पर नाटक, सीरियल देखते हैं।  परन्तु टीवी का उपयोग न केवल entertainment बल्कि एजुकेशन और दुनिया की तरो ताजा खबरों से अपडेट देखने के लिए भी देखते है।

TV का उपयोग भले ही काफी कम हो गया हो, लेकिन आज भी कई चैनल की टीआरपी काफी मात्रा में है। साफ साफ शब्दों में कहें तो करोड़ों में है। लोग आज भी अपने पसंदीदा नाटक और फ़िल्म को बड़ी स्क्रीन पर देखने में रुचि रखते हैं। अब टी वी पहले जैसा नहीं रहा परंतु स्मार्ट हो चुका है। आजकल टीवी पर मोबाइल की तरह यूट्यूब नेटफ्लिक्स प्लेस्टोर गेम्स और भी बहुत कुछ  Access कर सकते हैं। टीवी भी  एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बिलियन डॉलर्स की अपना एक अलग ही महत्व रखता है।

TV ना केवल मनोरंजन बल्कि खबरे आदि कई रोचक व उपयोगी चीजों के लिए भी संचार के क्षेत्र का एक बेहतरीन आविष्कार हैं। अगर यह कहा जाये की TV अब तक के सबसे बेहतरीन आविष्कारों में से एक है। तो यह गलत नहीं होगा।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ‘टेलीविजन (टीवी) का आविष्कार किसने किया और कब हुआ‘? अगर नहीं, तो यह लेख पूरा पढ़े क्युकी इस लेख में हम ‘टीवी के आविष्कार की पूरी जानकारी’ आसान भाषा में देने वाले हैं।

TV (टीवी) क्या होता हैं?

TV को सामान्य भाषा में टीवी या टेली भी कहा जाता हैं। TV के बारे में यह हम सभी जानते हैं। की यह एक ऐसा उपकरण हैं जिसमे हमे वीडियोज और ऑडियो सुनाई देती हैं। अगर थोड़ा टेक्नीकल भाषा में जाकर इसे समझा जाये तो ‘TV एक प्रकार का Telecommunication Medium (दूरसंचार माध्यम) हैं। जिसका उपयोग मूविंग इमेजिस (वीडियोज) का ऑडियो के साथ प्रसारण करने के लिए किया जाता हैं’। Entertainment, Sports, News और Advertisements को लोगो तक पहुंचाने के लिए टेलीविजन एक बेहतरीन जन माध्यम हैं।

सरल भाषा में अगर टेलीविजन को समझा जाये। तो यह दूरसंचार का एक ऐसा माध्यम हैं जिसके द्वारा entertainment, Sports, News और advertisements को आसानी से पहुंचाया जा सकता हैं। TV के द्वारा आसानी से किसी भी सुचना को लोगो तक एक साथ पहुंचाया जा सकता हैं। शुरुआत में जब टेलीविजन की प्रौद्योगिकी लोगो तक पहुंची थी। तब यह ब्लैक एन्ड वाइट हुआ करता था। लेकिन तकनिकी के लगातार विकास के साथ हमारे पास आज 8K में वीडियोज को प्रसारित करने वाले और यहाँ तक की Smart और Android TV भी उपलब्ध हैं।

TV का अविष्कार किसने किया था?

Pahla TV Ka Avishkar Kisne Kiya

TV या फिर टीवी का आविष्कार किसने किया। गूगल पर सर्च करने पर एक नहीं बल्कि 3 या 4 नाम दिखाई देंगे। लेकिन यह टेलीविजन के साथ ही नहीं हैं। क्युकी हर बड़े आविष्कार में एक से अधिक या कई विद्वानों का योगदान होना सामान्य हैं। अगर बात की जाये TV के आविष्कारक की तो TV का आविष्कार सबसे पहले John Logie Baird (जॉन लोगी बेयर्ड) ने किया था। जो की एक स्कॉटिश इंजीनियर थे।

जॉन के द्वारा बनाया गया TV एक मेकेनिकल TV था जो बिना बिजली के चलता था। लेकिन बिजली से चलने वाले पहले Electronic Television का आविष्कार Philo Taylor Farnsworth (फिलो टेलर फार्न्सवर्थ) ने किया था।

जॉन ने जो मेकेनिकल टेलीविजन बनाया था। उसका नाम The Televisor रखा गया था। और एक रोचक बात यह हैं की जब वह अपने इस आविष्कार के प्रमोशन के लिए गए। तो खबर सम्पादक उनके इस आविष्कार को देखकर डर गए थे।

Television का आविष्कार कब हुआ था? (टेलिविज़न)

दुनिया के पहले टेलीविजन का आविष्कार करने वाले व्यक्ति का नाम John Logie Baird (जॉन लोगी बेयर्ड) था। जिन्होंने साल 1925 में टेलीविजन का आविष्कार किया था। 25 मार्च 1925 को जॉन अपना यह ऐतिहासिक आविष्कार लोगो के सामने लेकर आये थे।

जॉन के द्वारा मेकेनिकल TV के आविष्कार के बाद आविष्कारकों के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक टीवी के आविष्कार पर ध्यान दिया गया। और कई आविष्कारक इसे बनाने के प्रयास में लग गए। और अंत में Philo Farnsworth ने 7 सितम्बर 1927 को पहले इलेक्ट्रॉनिक TV का आविष्कार किया।

TV के आविष्कार का इतिहास

साल 1896 में Guglielmo Marconi नामक एक आविष्कारक ने रेडियो का आविष्कार कर लिया था और जल्द ही यह अविष्कार पूरी दुनिया में फ़ैल गया। यह आविष्कार मानो दुनिया को जोड़ने वाला एक यंत्र बन गया। जिसमे ना केवल लोग खबरे सूना करते थे। बल्कि साथ में मनोरंजन के लिए भी यह एक बेहतरीन साधन था। गली-मोहल्ले हर जगह रेडियो का अविष्कार धीरे धीरे फ़ैल गया।

यही से शुरुआत हुई टेलीविजन के आविष्कार की। रेडियो के आविष्कार के पीछे की प्रौद्योगिकी रेडियो तरंगो से जुड़ी हुई थी। क्योंकि यह आविष्कार काफी तेजी के साथ सफल हो चुका था। काफी सारे वैज्ञानिक एक ऐसे आविष्कार को बनाने में लग गए जो रेडियो तरंगो का इस्तेमाल करते हुए न केवल ऑडियो बल्कि साथ में वीडियो का प्रसारण भी कर सके।

वैज्ञानिक एक ऐसा यंत्र बनाना चाहते थे जिसमें रेडियो तरंगे का उपयोग करके Moving Images अर्थात Video को दिखाया जा सके। कल्पना कुछ इस प्रकार थी कि एक ऐसा उपकरण बनाया जाए। जो लोगों के घरों तक ही सिनेमा और खबरें वीडियो सहित पहुंचा सके। कई वैज्ञानिक या फिर कहा जाये तो आविष्कारक इस पर लगे हुए थे। और उन्ही में से एक थे जॉन लोगी बेयर्ड!

जॉन लोगी बेयर्ड ने Nipkow Disk का उपयोग करते हुए साल 1923 में ही TV की एक सटीक प्रणाली तैयार कर ली थी। प्रणाली तैयार करने के बाद बीच में वह एक गंभीर बीमारी का शिकार हो गए। और उसके बाद वह हेस्टिंग्स चले गए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने बीमारी के दौरान अपना पहला प्रोटोटाइप तैयार कर दिया था।

इसके बाद 1924 के अंत में जॉन लोगी बेयर्ड टेलीविजन के आविष्कारक को आगे बढ़ाने के लिए। या फिर कहा जाए तो अपने प्रयोगों को आगे बढ़ाने के लिए वापस लंदन लौट गए। और वही उन्होंने पहले सफल मैकेनिकल TV का आविष्कार किया। 15 मार्च 1925 के दिन जॉन ने लंदन में मौजूद Selfridge’s Department Store में पहली बार अपने आविष्कार का प्रदर्शन किया।

यह था ‘TV के अविष्कार का इतिहास’ और कुछ इस तरह से जॉन लोगी बेयर्स ने बनाया था। दुनिया का पहला TV जो की एक मेकेनिकल TV था। इसके बाद धीरे धीरे टेलीविजन के क्षेत्र में कई आविष्कारक आये। और यह आविष्कार आगे बढ़ाया गया। वर्तमान में हमारे सामने अगर एक से बढ़कर एक आधुनिक टेलीविजन मौजूद हैं। तो वह केवल इसलिए क्युकी जॉन ने 1925 में पहले टेलीविजन का अविष्कार किया था।

पहला Mechanical TV का आविष्कार किसने और कब किया?

जैसा की हमने आपको बताया की रेडियो के लोकप्रिय होने के बाद कई आविष्कारक TV के आविष्कार में लग गए। और उनमे से जिस आविष्कारक ने इस क्षेत्र में सबसे पहले सफलता प्राप्त की। वह थे जॉन लोगी बेयर्स! जॉन ही दुनिया के पहले मेकेनिकल टेलीविजन का आविष्कार करने वाले व्यक्ति थे। जिन्होंने 1925 में इसका आविष्कार कर दिया था।

पहला Electronic TV का आविष्कार किसने और कब किया?

दुनिया के पहला मैकेनिकल TV के आविष्कार के बाद काफी सारे आविष्कारक। या फिर कहा जाए तो वैज्ञानिक TV के क्षेत्र में रुचि लेने लगे। और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन के आविष्कार की बात भी शुरू हो गई। दुनिया भर के विभिन्न देशों के आविष्कारक इलेक्ट्रॉनिक TV का आविष्कार करना चाह रहे थे। जो मेकेनिकल TV का आविष्कार से बेहतर हो। और बिजली से चलता हो। इसके लिए कैमरा ट्यूब सहित विभिन्न प्रकार की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा था।

इसमें सबसे पहले सफलता प्राप्त करने वाले आविष्कारक का नाम था। Philo Farnsworth (फिलो फ़ार्नस्वर्थ)। जिन्होंने 7 सितंबर 1927 को अपने प्रयोगशाला में दुनिया के पहले सफल इलेक्ट्रॉनिक TV को तैयार कर लिया था। 3 सितंबर 1928 को फ़ार्नस्वर्थ ने प्रेस के द्वारा अपना आविष्कार लोगों के सामने पेश किया। और जब तक वह इसे और भी विकसित कर चुके थे। अर्थात दुनिया के first electronic television का आविष्कार फिलो फ़ार्नस्वर्थ ने 7 सितंबर 1927 को किया था।

पहला Color TV का आविष्कार किसने किया था?

पहला मैकेनिकल टेलीविजन के आविष्कार के बाद पहले इलेक्ट्रॉनिक TV का आविष्कार भी हो चुका था। लेकिन यह दोनों ही ब्लैक एंड वाइट मूविंग इमेजेस अर्थात वीडियोस के लिए कैपेबल थे। तो ऐसे में अब एक ऐसे आविष्कार की बात होने लगी। जो रंगीन हिलती तस्वीरें अर्थात रंगीन वीडियो का प्रदर्शन कर सकें। यानि की अब आविष्कारक एक रंगीन TV बनाना चाहते थे।

यही से शुरुआत हुई कलर TV के आविष्कार की! दुनिया भर के वैज्ञानिक टेलीविजन का आविष्कार करना चाह रहे थे। लेकिन यहां पर सबसे पहले बाजी मारने वाले व्यक्ति थे John Logie Baird. जिन्होंने पहले मैकेनिकल टीवी का आविष्कार किया था। जॉन लोगी बेयर्ड ने 3 जुलाई 1928 को दुनिया के पहला कलर टीवी(first colour TV) का आविष्कार सफलतापूर्वक कर लिया था।

पहले Digital TV का अविष्कार किसने किया था?

वैसे तो पहली बार इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने वाले आविष्कारक Philo Farnsworth को ही डिजिटल टीवी का आविष्कारक दे माना जाएगा। लेकिन एक आधुनिक डिजिटल टीवी बनाने का श्रेय जापानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Sony Corporation को जाता हैं। जिन्होंने पहली बार एक ऐसी डिजिटल टीवी बना ली थी। जिसमे ऑडियो और वीडियो को डिजिटली प्रोसेस किया जा सकता था। और विभिन्न चैनल्स को एक्सेस किया जा सकता था। जो first digital TV का अविष्कार हुआ।

TV के आविष्कार का महत्व

साल 1925 में जॉन लोगी बेयर्ड के द्वारा पहली बार एक TV का आविष्कार किया गया। और उसके बाद इस क्षेत्र में लगातार एक से बढ़कर एक आविष्कार हुआ। और आज हमारे सामने विभिन्न प्रकार की आधुनिक टीवी मौजूद है। वर्तमान में तो यह टेक्नोलॉजी इतने विकसित हो चुकी है कि TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों को भी सपोर्ट करता है और हमारी आवाज के अनुसार तक काम कर सकता हैं।

TV को हम सभी लोग मुख्य रूप से मनोरंजन का एक माध्यम मानते हैं लेकिन अगर देखा जाए तो यह दुनिया को जोड़ने वाले एक ऐसा यंत्र है। जो हमें दुनिया में बाहर क्या घटित हो रहा हैं, यह तक बताता हैं। खबरों से लेकर नई-नई टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट्स और भी ना जाने कितनी चीजों की जानकारी TV हम तक पहुंचाता हैं। इसके अलावा आपातकालीन समय पर या फिर किसी भी प्रकार की स्थिति में लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए भी यह सबसे बेहतरीन माध्यम हैं।

India में TV कब आया? (First Television in India)

(First Television in India). प्रौद्योगिकी के मामले में हमारा देश शुरुआत से ही सबसे आगे आने वाले देशो में से एक रहा हैं। अगर भारत में टेलीविजन की शुरुआत की बात की जाए तो हमारे देश में पहली बार टेलीविजन का प्रसारण 15 सितंबर 1959 को दिल्ली से हुआ था। जो की एक तरह का प्रयोगात्मक प्रसारण था। घर में TV के प्रयोग की बात की जाए तो कलकत्ता की Neogi Family ने सबसे पहले देश में इस टेक्नोलोजी का उपयोग किया था।

>बल्ब का आविष्कार किसने किया और कब हुआ?

>मोबाइल का अविष्कार किसने किया और कब हुआ था?

>Computer का अविष्कार किसने किया और कब हुआ?

निष्कर्ष!

वर्तमान समय में हम काफी आधुनिक जीवन जी रहे हैं। और एक से बढ़कर एक सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन यह सुविधाए हम तक इसलिए ही पहुंच पा रही हैं। क्युकी एक समय किसी ना किसी वैज्ञानिक ने अपने समय से आगे जाकर इनके आविष्कारों के बारे में सोची हैं। TV भी एक महत्वपूर्ण यंत्र है लेकिन कई लोगों को इसके आविष्कार के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। और यही कारण हैं की हमने यह लेख तैयार किया है।

इस लेख में हमने ‘TV का आविष्कार किसने किया‘ और ‘TV का आविष्कार कब हुआ‘ जैसे महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देते हुए ‘TV के आविष्कार की पूरी जानकारी‘ आसान और रोचक भाषा में आप तक पहुंचाने की कोशिश की हैं। उम्मीद है की हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा।

Leave a Comment