HowHindi हिंदी में जानकारी

  • How To
    • Computer Tricks
  • Free recharge
  • Android Tricks
  • Internet
    • Make Money Online
    • Paytm
  • Social Media
    • WhatsApps
    • Facebook
  • Blogging
    • WordPress
    • Adsense
    • Web Hosting
    • Youtube
You are here: Home / Computer Tricks / Computer का अविष्कार किसने किया और कब हुआ?

Computer का अविष्कार किसने किया और कब हुआ?

लेखक: Aman Kumawatश्रेणी: Computer Tricksपढ़ने का समय: 3 मिनट

दोस्तों को Share करें

3 shares
Computer Ka Avishkar Kisne Kiya Kab Hua

कम्प्यूटर का अविष्कार किसने किया? और कब हुआ था? यह सवाल सबके मन में आता हैं। सबसे पहले कम्प्यूटर किसने बनाया था? सबसे पहले कम्प्यूटर कब बना था? कम्प्यूटर का name कम्प्यूटर क्यों रखा गया था। इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर, सूपर कम्प्यूटर, digital computer और laptop का अविष्कार किसने किया था? कम्प्यूटर बनाने वाले व्यक्ति का नाम क्या था? कम्प्यूटर कैसा दिखता था? जैसे सभी प्रकार के सवाल मन में आता हैं। अगर आपको भी इसी प्रकार का सवाल आ रहा हैं। तो आप सही जगह आए हो।

सबसे पहले कम्प्यूटर किसने बनाया था? के बारे में जानकारी हिंदी दी गयी हैं, ओर इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

इस लेख में आपको गहराई से Who was invented computer in hindi? के बारे में विस्तार से बताया गया हैं। उम्मीद हैं, आपको इस सवाल का उतर ज़रूर मिल जाएगा।

चलिए जानते हैं, प्रथम कम्प्यूटर का अविष्कार किसने बनाया था? ओर कब बनाया था? के बारे में जानते हैं:-

विषय-सूची

  • 1 Computer का आविष्कार किसने किया?
  • 2 कम्प्यूटर क्या हैं?
  • 3 कम्प्यूटर का आविष्कार किसने किया?
  • 4 Computer का आविष्कार कब हुआ?
  • 5 कम्प्यूटर के आविष्कार की कहानी
  • 6 Digital Computer का आविष्कार किसने किया था?
  • 7 Programmable Computer का आविष्कार किसने किया?
  • 8 इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?
  • 9 ट्रांसिस्टर का आविष्कार कब हुआ था?
  • 10 पहले Commercial Computer का आविष्कार किसने किया?
  • 11 Personal Computer का आविष्कार किसने किया था?
  • 12 Laptop का आविष्कार किसने किया?
  • 13 कम्पनियो के द्वारा बनाये गए पहले कंप्यूटर कौन से थे?
  • 14 भारत का पहला Computer कौनसा था?
  • 15 भारत मे पहला कंप्यूटर कब बना था?
  • 16 भारत का पहला Super Computer कौन सा था?

Computer का आविष्कार किसने किया?

आज के समय में हमारे पास एक से बढ़कर एक आधुनिक कंप्यूटर मौजूद है जो वाकई में काफी बेहतर और इनोवेटिव हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं कि आखिर 'कम्प्यूटर का आविष्कार किसने किया' (Computer Ka Avishkar Kisne Kiya Tha) और 'कम्प्यूटर का आविष्कार कब हुआ'? अगर हाँ, तो यह लेख पूरा पढ़े क्योंकि इस लेख में हम इस विषय की पूरी जानकारी आसान भाषा मे देने वाले हैं।

कम्प्यूटर क्या हैं?

यह बात हम सभी भली भांति जानते हैं कि कम्प्यूटर क्या है और कितना उपयोगी हैं! वैसे तो आज के समय के कंप्यूटर इतने ज्यादा इनोवेटिव और उपयोगी है कि इनको परिभाषित करना थोड़ा मुश्किल हो चुका है। लेकिन अगर सरल भाषा में कंप्यूटर को समझा जाए तो 'कम्प्यूटर एक प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैं, जो Data को एक्सेस करती हैं, इंस्ट्रक्शन के अनुसार प्रोसेस करती है और फिर नई Information के रुप मे Results प्रोवाइड करती हैं'।

आज हम जिन कंप्यूटर को देखते हैं वह काफी एडवांस्ड हैं लेकिन शुरुआत में कंप्यूटर का मुख्य काम गणना करना हुआ करता था। धीरे धीरे हुई इम्प्रूवमेंट के चलते आज हमारे सामने कंप्यूटर का एक आधुनिक और विकसित स्वरूप मौजूद हैं। लेकिन आज का यह आधुनिक कंप्यूटर हमारे सामने इसलिए मौजूद है क्योंकि किसी समय पर एक व्यक्ति ने अपने समय से आगे की सोचते हुए कुछ नया बनाने की सोची थी जो लोगो के काम को आसान बना सके।

यही कारण हैं कि हमें हमेशा महान चीजों के आविष्कारों को कोई याद रखना चाहिए। कंप्यूटर दुनिया में अब तक हुए सबसे बड़े और महान आविष्कारो में से एक हैं लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि 'कम्प्यूटर का आविष्कार किसने किया'? तो चलिए इस विषय पर बात करते हैं और आपको बताते हैं कि कम्प्यूटर का आविष्कार किसने और कब किया।

कम्प्यूटर का आविष्कार किसने किया?

Computer Ka Avishkar Kisne Kiya Or Kab Hua?

किसी भी महान आविष्कार की तरह कंप्यूटर के आविष्कार का श्रेय भी किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता लेकिन जिस व्यक्ति को 'कंप्यूटर का पितामह' या फिर कहा जाए तो कंप्यूटर का मुख्य अविष्कारक माना जाता है वह 'चार्ल्स बैबेज' (Charles Babbage) हैं।

चार्ल्स बैबेज एक प्रसिद्ध इंग्लिश मैथेमेटिशयन थे जिन्होंने कठिन मैथेमैटिक्स ऑपरेशंस को परफॉर्म करने के लिए एक डिवाइज तैयार किया था, इस डिवाइज को Difference Engine का नाम दिया गया था जिसमे की गई लगातार इम्प्रूवमेंट के चलते Analytical Engine तैयार हुआ जो आज के आधुनिक कंप्यूटरों का बेसिक फ्रेमवर्क माना जाता है।

Charles Babbage ही वह व्यक्ति है जिनकी इनोवेटिव सोच के कारण आज हम काफी आधुनिक कंप्यूटरों को चला पा रहे हैं लेकिन कई लोग चार्ल्स बैबेज को नहीं बल्कि Tim Cranmer (टीम क्रेनमेर) को मानते हैं जिन्होंने Abacus को बनाया था। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हम आज के समय में जिन कंप्यूटरों का उपयोग करते हैं उनकी शुरुआत चार्ल्स बैबेज ने ही की थी और उस समय कंप्यूटर को बनाने का लक्ष्य मात्र मैथमेटिक्स ऑपरेशंस को परफॉर्म करना था।

Computer का आविष्कार कब हुआ?

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया के बारे में तो हम आपको बता चुके हैं लेकिन 'कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ' के विषय में भी पता होना आवश्यक हैं। बता दे कि कंप्यूटर के मुख्य आविष्कारक माने जाने वाले चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) ने 1822 में Difference Engine अर्थात Automatic Mechanical Calculator का आविष्कार किया था जो आज के समय के कंप्यूटर का फ्रेमवर्क है। उस समय यह एक आधुनिक डिवाइस था जिसका काम मुश्किल गणित संबंधित सवालों को परफॉर्म करना था।

कम्प्यूटर के आविष्कार की कहानी

कम्प्यूटर शब्द का उपयोग पहली बार पहले कम्प्यूटर के निर्माण के चलते नही हुआ था बल्कि यह सदियों पुराना हैं। जी हाँ, एक समय पर कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन नहीं बल्कि एक Job Title हुए करता था यानी कि लोग कम्प्यूटर हुआ करते थे। पहले कम्प्यूटर को बनाना शुरू किया था इसके आविष्कारक Charles Babbage ने 1822 में, लेकिन यह 1991 में जाकर पूरा हुआ था।

दरअसल कॉन्प्लेक्स मैथमेटिक ऑपरेशंस को परफॉर्म करने के लिए चार्ल्स बैबेज ने 1822 में Difference Engine का आविष्कार किया था लेकिन 1833 में उन्होंने Analytical Engine पर काम शुरू किया था। समस्या कुछ यूं आई कि पैसों की कमी के चलते चार्ल्स बैबेज एनालिटिकल इंजन पर काम जारी नहीं रख पाए और 1871 में उनकी मौत हो गई और सटीक कंप्यूटर बनाने का उनका सपना अधूरा रह गया।

इसके बाद Charles के सबसे छोटे बेटे Henry Babbage ने पिता का अधूरा सपना पूरा करने का संकल्प लिया और 1888 में Analytical Engine बनकर तैयार हुआ। यह एनालिटिकल इंजन लगभग हर तरह की कैलकुलेशन करने में सक्षम था जिसके चलते इसे ही पहला सफल कंप्यूटर माना गया। इस तरह से विश्व के पहले कम्प्यूटर का आविष्कार हुआ।

Digital Computer का आविष्कार किसने किया था?

क्योंकि चार्ल्स बैबेज की खोज की वजह से कंप्यूटर के लिए एक फ्रेमवर्क मिल चुका था तो इसे लगातार इंप्रूव किया जाने लगा। पहले डिजिटल कंप्यूटर का आविष्कार John Vincent Atanasoff और Clifford Berry ने मिलकर किया था। इनके कम्प्यूटर को ABC (Atanasoff-Berry Computer) का नाम दिया गया था।

इस कंप्यूटर की मेमोरी 3000 bits की थी और इसका उपयोग भी काफी सीमित था जिसके चलते कुछ लोग इसे पहला डिजिटल कंप्यूटर मानते हैं तो कुछ लोग ने ENIAC को ही पहले डिजिटल कंप्यूटर की उपाधि दी हुई हैं। Atanasoff-Berry Computer के द्वारा लगभग सभी कॉन्प्लेक्स मैथमेटिक्स ऑपरेशंस को आसानी से परफॉर्म किया जा सकता था।

Programmable Computer का आविष्कार किसने किया?

उच्च स्तरीय मैथमेटिकल और लॉजिकल ऑपरेशंस को परफॉर्म करने वाला कंप्यूटर जो डाटा को असेंबल, स्टोर और इंस्ट्रक्शन के अनुसार प्रोसेस करने में सक्षम होता है वह प्रोग्रामेबल कंप्यूटर बनाता है जो आज के मॉडर्न कंप्यूटर का स्वरूप भी हैं।

अगर आप नहीं जानते कि पहले प्रोग्रामेबल कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया तो बता दे कि साल 1938 में Konrad Zuse के द्वारा पहले प्रोग्रामेबल कंप्यूटर का आविष्कार किया गया था। इस कंप्यूटर का नाम Z1 था।

इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?

electronic Computer Ka Avishkar kisne Kiya

इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर वह कंप्यूटर होते हैं जो इलेट्रॉनिक और डिजिटली दोनो रूप से काम करता हैं। आज के समय के आधुनिक कंप्यूटर और स्मार्टफोंस इसी कंप्यूटर की श्रेणी में आते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि 'पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया'?

दरअसल पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार John Mauchly और J. Presper Eckert ने मिलकर सन 1945 में किया था। इस कम्प्यूटर का नाम ENIAC रखा गया था। जिसकी फूल फॉर्म 'Electronic Numerical Integrator and Computer' होती हैं।

ट्रांसिस्टर का आविष्कार कब हुआ था?

ट्रांसिस्टर का आविष्कार कम्प्यूटर के इनोवेशन में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान रखता हैं। ट्रांसिस्टर के आविष्कार के बाद कम्प्यूटरों को छोटा बनाया जा सका और साथ ही कम्प्यूटर अधिक सक्षम और पावरफुल भी हुए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'ट्रांसिस्टर का आविष्कार किसने किया'?

इस ट्रांसिस्टर का आविष्कार William Shockley, John Bardeen, और Walter Houser Brattain ने मिलकर किया था। यह आविष्कार 1947 में हुआ था और इस आविष्कार के बाद कम्प्यूटर के क्षेत्र में जैसे इनोवेशन की एक लहर सी आ गयी। अब पहले से बेहतर और एडवांस्ड कम्प्यूटर उससे छोटी साइज में बनाये जा रहे थे।

पहले Commercial Computer का आविष्कार किसने किया?

आज के समय में कंप्यूटर का व्यवसाय कितना बढ़ चुका है। यह हम सभी जानते हैं लेकिन काफी कम लोगों को 'कॉमर्शियल कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया' से संबंधित जानकारी है। दरअसल पहले कमर्शियल कंप्यूटर का आविष्कार ENIAC को बनाने वाले J. Presper Eckert और John Mauchly ने ही किया था।

साल 1951 में J. Presper Eckert और John Mauchly के द्वारा पहले कमर्शियल कंप्यूटर का आविष्कार किया गया था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार की प्रोसेस को संभव बनाने के लिए वेक्यूम ट्यूब, मैग्नेटिक टेप और मैग्नेटिक ड्रम जैसी चीजों का इस्तेमाल किया गया।

Personal Computer का आविष्कार किसने किया था?

आज के समय में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले कंप्यूटरों में से एक 'पर्सनल कंप्यूटर' भी है जो कई कंप्यूटरों के मुकाबले काफी छोटा और पावरफुल होता है। पर्सनल कंप्यूटर के आविष्कार के संबंध में कुछ विवाद है क्योंकि कई कंपनियों और आविष्कारकों के द्वारा इसका श्रेय लिया जाता है।

कुछ का कहना है कि साल 1975 में Ed Robert के द्वारा इंट्रोड्यूस किया गया Altair 8800 दुनिया का पहला पर्सनल कंप्यूटर था तो कई लोगों का यह मानना है कि 1971 में लांच किया गया Kenbak-I दुनिया का पहला पर्सनल कंप्यूटर था जिसे John Blankenbaker ने बनाया था।

Laptop का आविष्कार किसने किया?

Computer Ka Avishkar Kisne Kiya Kab Hua 2

आज के समय में कंप्यूटर की जगह लोग लैपटॉप को ज्यादा पसंद करते हैं। जिसका मुख्य कारण इसका कॉम्पैक्ट और पावरफुल होना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के पहले लैपटॉप का आविष्कार किसने किया था? अगर नहीं, तो बता दे कि उनका नाम Adam Osborne ने किया था।

जी हाँ, कंप्यूटर के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने वाले डिवाइस लैपटॉप का आविष्कार Adam Osborne के द्वारा साल 1981 में किया गया था। दुनिया के इस पहले लैपटॉप Osborne 1 में काफी सारी प्रोग्राम्स को पहले से इंस्टॉल किया गया था। तो साथ ही इस लैपटॉप में एक छोटी सी स्क्रीन भी मौजूद थी। इसकी कीमत उस समय 1500$ रखी गयी थी।

कम्पनियो के द्वारा बनाये गए पहले कंप्यूटर कौन से थे?

वर्तमान में कंप्यूटर बनाने के क्षेत्र में कई कंपनियां बाजार में मौजूद है। लेकिन इनमें से कुछ कंपनियां ही रूल कर रही है और यह कंपनी शुरुआती कंपनियों में से एक भी हैं। कुछ लोकप्रिय कंपनियां और उनके पहले कंप्यूटर कुछ इस प्रकार हैं:-

  • साल 1977 में Commodore के द्वारा Commodore PET को लॉन्च किया गया था, जो कंपनी का पहला कंप्यूटर था।
  • Compaq के द्वारा साल 1983 में अपने पहले कंप्यूटर को लांच किया गया था, जिसका नाम Compaq Portable था।
  • लोकप्रिय कंप्यूटर निर्माता कंपनी Dell ने 1985 में अपने पहले कंप्यूटर Turbo PC को लॉन्च किया था।
  • NEC के द्वारा साल 1958 में अपना पहला कंप्यूटर NEAC 1101 लांच किया गया था।
  • Toshiba ने अपना पहला कंप्यूटर साल 1954 में लॉन्च किया था जिसका नाम TAC रखा गया था।
  • IBM ने 1984 में IBM 5155 Portable Personal Computer की लॉंच किया था।

भारत का पहला Computer कौनसा था?

Computer Ka Avishkar Kisne Kiya First Computer in india

भारत में पहला कंप्यूटर साल 1952 में कोलकाता के भारतीय विज्ञान संस्थान में आया था जो डॉक्टर द्विजीश दत्त के द्वारा संस्थान में लाया गया था। भारत का पहला कंप्यूटर एक एनालॉग कंप्यूटर था। जिसे कोलकाता के भारतीय विज्ञान संस्थान के बाद देश के अन्य विज्ञान संस्थानो में भी लगाया गया था।

लेकिन अगर भारत के पहले असली कंप्यूटर यानी कि पहले डिजिटल कंप्यूटर की बात की जाए तो साल 1956 में कोलकाता के भारतीय विज्ञान संस्थान में HEC – 2M को लाया गया था। जो देश का पहला डिजिटल कंप्यूटर था। इसके बाद समय के साथ इन संस्थानों में कई आधुनिक कंप्यूटर लगाए गए।

भारत मे पहला कंप्यूटर कब बना था?

अब तक भारत में जितने भी कंप्यूटर आए थे। वह सभी दूसरे देशों से मंगवाए गए थे। लेकिन भारत में अपना पहला कंप्यूटर 1966 में बना था जो 'जादवपुर यूनिवर्सिटी' और 'भारतीय सांख्यिकी संस्थान' के द्वारा मिलकर बनाया गया था। और इस पहले भारतीय कंप्यूटर का नाम ISIJU रखा गया था। इस कंप्यूटर में ट्रांसिस्टर का प्रयोग किया गया था। जिसके चलते इसे एडवांस बनाया जा सका।

भारत का पहला Super Computer कौन सा था?

Computer Ka Avishkar Kisne Kiya Super Computer

सुपर कंप्यूटर एक काफी पावरफुल कंप्यूटर होता है। जो काफी सारे डाटा स्टोर कर सकता है। और भारत का पहला सुपर कंप्यूटर 'PARAM 8000' था, जिसमे PARAM का तात्पर्य Parallel Machine से था। भारत का यह पहला सुपर कंप्यूटर 'प्रोफेसर विजय भटकर' के नेतृत्व में मनाया गया था।

जब अमेरिका ने भारत को सुपर कम्प्यूटर देने से मना कर दिया था, तो प्रोफेसर विजय भटकर जी ने राजीव गांधीजी से कहा था कि आप हमें मौका दीजिये! कोई अन्य विकल्प ना होने के चलते राजीव गांधी जी ने विजय भटकर जी को सुपर कम्प्यूटर बनाने के लिए बजट सेंक्शन कर दिया। दिए गये समय से भी कम समय मे प्रोफेसर विजय की टीम ने PARAM 8000 का निर्माण किया। जो उस समय के सबसे आधुनिक सुपरकम्प्यूटर्स में से एक था।

निष्कर्ष

आज के समय में हमारे पास एक से बढ़कर एक एडवांस कंप्यूटर और कई तरह के डिवाइस मौजूद है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कंप्यूटर के आविष्कारक 'चार्ल्स बैबेज' कंप्यूटर का आविष्कार ना करते तो क्या होता? सोचना भी मुश्किल है और यही चार्ल्स के आविष्कार का महत्व हैं।

अगर आपको 'कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया और कब किया' के विषय पर आधारित हमारा ये लेख पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करे। इसके अलावा अगर आपके दिमाग मे इस लेख से जुड़ा हुआ कोई सवाल चल रहा हैं तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।

टैग: computer computer invented Hindi Computer Ka Avishkar Computer ka avishkar kisne kiya Desktop computer ka avishkar desktop ka avishkar kab hua laptop ka avishkar kab hua pc ka avishkar kab hua

शेयर
  • Facebook
  • Twitter
  • Pin It
  • Email
  • LinkedIn
  • WhatsApp

आपको ये पढना चाहिए

  • Android Mobile को Root कैसे करें[8 Best Apps] 2022

    Android Mobile को Root कैसे करें[8 Best Apps] 2022

  • VPN कैसे काम करता हैं How To Use VPN Set Connect Phone & PC

    VPN कैसे काम करता हैं How To Use VPN Set Connect Phone & PC

  • Windows 11 Download कैसे करें Install in Hindi

    Windows 11 Download कैसे करें Install in Hindi

About the Author

I'm the Founder of Howhindi.com. We provide daily information about Android mobile, computer, internet, Earn money, Loan in Hindi.

Reader Interactions

टिप्पणियाँ ( 0 )

टिप्पणियाँ देखें

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

यह भी पढ़ें

  • 1 Dollar कितना होता हैं? 1 Dollar बराबर कितने रुपए होते हैं? 2022
  • 1 inch में कितने MM होते हैं (एक इंच बराबर Millimeter?)
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द(5000+)
  • 2022+Stylish Girls Name List for Facebook【New】
  • PF Balance Check करने वाला Apps और Number [4 आसान तरीक़ा)
  • Bachchan Pandey Full Movie Download 480p 720p 1080p Filmywap

Explore us!

How to Blogging Blogging
Security Tips Mobile App
Android Tricks Android
Educational Educational
Paisa Kaise Kamayen? Earn Money
Hindi Wikipedia Computer
Definations Meanings Internet
Social Networking Social-Sites
Technology Technology
Technology How to

Footer

हाउहिंदी.कॉम के बारे में

I'm the Founder of Howhindi.com. We provide daily information about Android mobile, computer, internet, earn money, Loan in Hindi. Read More

SUBSCRIBE FOR MORE UPDATE

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना ईमेल के द्वारा पाने के लिए अभी हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करे, ये सर्विस बिल्कुल फ्री है।

GET ME ON SOCIAL


कॉपीराइट © 2015–2022 DMCA.com Protection Status हमारे बारे मेंसम्पर्क करेंप्राइवेसीसाइटमैपटॉप

3 shares