HowHindi हिंदी में जानकारी

  • How To
    • Computer Tricks
  • Free recharge
  • Android Tricks
  • Internet
    • Make Money Online
    • Paytm
  • Social Media
    • WhatsApps
    • Facebook
  • Blogging
    • WordPress
    • Adsense
    • Web Hosting
    • Youtube
You are here: Home / Hindi Story / कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi)

कंप्यूटर पर निबंध (Essay on Computer in Hindi)

लेखक: Aman Kumawatश्रेणी: Exams, GK, Hindi Storyपढ़ने का समय: 2 मिनट

दोस्तों को Share करें

0 shares
Computer Par Nibandh Essay Hindi

Computer Par Nibandh (Essay On Computer in Hindi). आजकल हर स्कूल में कंप्यूटर पर निबंध लिखने को जरुर बोलते हैं। छोटे से छोटे 3th Class, 4th Class, 5th Class, 6 Class, 7 Class, 8 Class, 9 Class, 10, 11, 12th Class में कंप्यूटर के बारे में जरुर पढाया जाता हैं। कुछ Exam Paper में कभी-कभी Computer पर निबंध का Question आ जाता हैं। जिसका Answare लिखना थोडा मुस्किल लग जाता हैं। कुछ लोगो को कंप्यूटर पर निबंध, कंप्यूटर का महत्व, कंप्यूटर की आवश्यकता जैसे सवालो का जवाब याद कर लेते हैं। लेकिन कुछ लोगो को कंप्यूटर पर निबंध याद नहीं रहती हैं।

इसलिए यहाँ Essay on Computer in Hindi में कहानी लेकर आया हैं। जिनको आप आसानी से पढ़कर याद कर सकते हैं। या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको जो निबंध याद हो वही ज्यादा better हैं। यहाँ हमने कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में और 800 शब्दों में लिखा हैं। दोनों में जो भी अच्छा लगे। वही पढ़े-

इसी युग में देखा जाए तो कंप्यूटर हमारे जीवन का एक ऐसा साधन बन चुका है। कि इसके बिना हमारी जिंदगी अधूरी लगती है। क्योंकि इस समय घरों से लेकर ऑफिस तक कंप्यूटर ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

कंप्यूटर के कारण ही हमारी दुनिया इतनी जल्दी तरक्की की ओर बढ़ रही है क्योंकि हमारे काम जो 1 घंटे में होने हैं कंप्यूटर से उससे कुछ मिनटों में ही पूरा कर लिया जाता सकता है।

इसी कारण इस समय देखा जाए तो कंप्यूटर पर निबंध जैसे टॉपिक पर हमेशा परीक्षा में निबंध लिखने के लिए आता है। क्योंकि यह एक इस युग में सबसे पॉपुलर टॉपिक बन चुका है।

विषय-सूची

  • 1 कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में
    • 1.1 प्रस्तावना
    • 1.2 कंप्यूटर क्या है
    • 1.3 कंप्यूटर का इतिहास
    • 1.4 Computer की पीढ़ी
    • 1.5 कंप्यूटर का इस्तेमाल
    • 1.6 कंप्यूटर का महत्व
    • 1.7 निष्कर्ष
  • 2 कंप्यूटर पर निबंध 800 शब्दों में
    • 2.1 प्रस्तावना
    • 2.2 कंप्यूटर के बारे में
    • 2.3 कंप्यूटर का अर्थ
    • 2.4 जीवन हुआ आसान
    • 2.5 ऊर्जा की बचत
    • 2.6 कंप्यूटर से लाभ
    • 2.7 कंप्यूटर से हानि
    • 2.8 उपसंहार

कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में

प्रस्तावना

कंप्यूटर से ही इसी युग मानव जीवन में बहुत सारे बदलाव आए हैं। आज मानव कंप्यूटर पर इतना निर्भर हो गया है। कि वह बिना कंप्यूटर के अपना जीवन के कल्पना नहीं कर सकता है। क्योंकि कंप्यूटर एक ऐसा यंत्र जिसकी सहायता से बड़े-बड़े काम को चुटकियों में किया जा सकता है। और विश्व में सबसे बड़े-बड़े देश जो भी विकसित देश हैं। उनके विकसित होने का कारण कंप्यूटर ही है।

इस कंप्यूटर को आ जाने के बाद ही तरह-तरह की वेबसाइट बन गए। और आज के समय में देखा जाए तो कंप्यूटर से ही लोग घर बैठे Online पढाई भी कर रहे हैं। ऑनलाइन पैसे कमा रहे है। और भी तरह-तरह चीजों को कंप्यूटर के काम में लाया जा रहा है।

कंप्यूटर क्या है

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जो कई प्रकार के गणितीय सूत्र पर काम करता है। और लोगों को कम से कम समय में बड़े-बड़े चीजों की गणना करके उसके उत्तर को अपनी स्क्रीन पर दिखाता है। कंप्यूटर शब्द को लैटिन शब्द से लिया गया हैं। जिसका अर्थ होता है गणना करना।

कंप्यूटर का इतिहास

कंप्यूटर सर्वप्रथम चार्ल्स बैबेज द्वारा 1833 में बनाया गया था। उसके बाद कंप्यूटर में बहुत सारे बदलाव होते गए। तथा अब तक कंप्यूटर की 5 पीढ़ियां आ चुकी है।

Computer की पीढ़ी

  1. कंप्यूटर की प्रथम पीढ़ी (1945-1955)
  2. कंप्यूटर की द्वितीय पीढ़ी (1955-1964)
  3. कंप्यूटर की तृतीय पीढ़ी (1964-1975)
  4. कंप्यूटर के चतुर्थ पीढ़ी (1975-1989)
  5. कंप्यूटर की पंचम पीढ़ी (1989 से अब तक)

कंप्यूटर का इस्तेमाल

कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हमारे घर से लेकर ऑफिस तक हो रहा है। क्योंकि इस समय दुनिया टेक्नोलॉजी दुनिया होती जा रही हैं। लोग घर बैठे ही ऑनलाइन शिक्षा ले ले रहे हैं। ऑनलाइन काम कर रहे हैं, ऑनलाइन बिज़नेस, बिजली बिल भरना , टिकट बुकिंग करना इत्यादि चीजें कंप्यूटर से सफलतापूर्वक कर रहे हैं।

कंप्यूटर का इस्तेमाल विज्ञान क्षेत्र में भी अधिक किया जा रहा है। जिससे कोई भी रिसर्च बिना परेशानी के  गणना करके कम से कम समय में किया जा सके।

कंप्यूटर का महत्व

इस टेक्नोलॉजी दुनिया में कंप्यूटर का महत्व हमारे लिए बहुत अधिक हो गया हैं। क्योंकि अब इस समय स्कूल , कंपनी , इंस्टिट्यूट , दुकान इत्यादि जैसी जगहों पर उनका पूरा ब्यौरा कंप्यूटर में ही स्टोर रहता है। क्योंकि कंप्यूटर में स्टोर रखना भी आसान है। तथा उसे जब आवश्यकता तो उसे देखना भी आसान हो गया हैं।

निष्कर्ष

कंप्यूटर अपना योगदान हमारे जीवन में बहुत दे रहा है। क्योंकि कंप्यूटर से ही हमारी रोजमर्रा जैसी कार्य बहुत आसानी से कर लेते हैं। और कम से कम समय में बिना गलती के अच्छे काम किया जा रहा है। इंसान ने कंप्यूटर अपने दैनिक जीवन के सभी कार्यों को सरल बनाने के लिए ही आविष्कार किया था। ताकि उनका काम आसान हो सके। लेकिन कंप्यूटर इंसानो जैसी सोच नहीं रखता है। और न ही कंप्यूटर इंसान जैसा तेज दिमाग वाला होता है। क्योंकि इन्सान ने ही कंप्यूटर को बनाया था। न कि कंप्यूटर ने इन्सान को।

कंप्यूटर पर निबंध 800 शब्दों में

Essay on Computer Nibandh in Hindi

प्रस्तावना

कंप्यूटर हमारे जीवन का एक प्रमुख हिस्सा बन चुका है। और इस दुनिया में लगभग कोई ऐसा इंसान नहीं होगा। जो कंप्यूटर की उपयोगिता के बारे में न जानता हो। कि कंप्यूटर का हमारे जीवन में क्या उपयोग है।

जैसे-जैसे यह दुनिया टेक्नोलॉजी होती जा रही है वैसे-वैसे कंप्यूटर का भी उपयोग बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि स्कूल , कॉलेज , ऑफिस , दुकान जैसी स्थानों पर आपको कंप्यूटर जरूर दिख जाएगा। और आने वाले सालों में कंप्यूटर का उपयोग बहुत होने वाला है।

क्योंकि यह दुनिया टेक्नोलॉजी मेरी दुनिया होती जा रहे हैं। और इस दुनिया को टेक्नोलॉजी बनाने के लिए हमें तरह-तरह के टेक्नोलॉजी चीजों का उपयोग करना होगा।

कंप्यूटर के बारे में

कंप्यूटर एक ऐसी टेक्नोलॉजी यंत्र जिसकी सहायता से लोग बड़े-बड़े कामों को कम से कम समय में सही प्रकार से कर लेते हैं।

कंप्यूटर आने से हमारे जीवन में अलग-अलग टेक्नोलॉजी चीजों का विकास होने लगा। बहुत सारे सॉफ्टवेयर बनने लगे। जिस सॉफ्टवेयर का उपयोग करके मनुष्य बड़े-बड़े कामों को आसानी से कर सकें। और अपनी जिंदगी को आसान बना सकें।

कंप्यूटर का अर्थ

कंप्यूटर जिसका नाम लैटिन शब्द से लिया गया है। जिसका नाम कंप्यूट (comput) जिसका अर्थ होता है गणना करना। कंप्यूटर को एक प्रकार से Digital मस्तिष्क भी कह सकते हैं।

जीवन हुआ आसान

इसे हमारे जिंदगी में आने पर हमारी जिंदगी बहुत आसान होती जा रही है। लोग घर बैठे ही खाना ऑर्डर रहे हैं। शॉपिंग कर ले रहे हैं, एक दूसरे से घर बैठे बात करना। ऐसे ही बहुत सारी चीजें घर बैठे लोग कर ले रहे हैं। जिससे उनका जीवन और भी आसान होता जा रहा है।

ऊर्जा की बचत

कंप्यूटर के आने से लोगों की ऊर्जा बचत भी होने लगे। जैसे हमें कोई भी पहले काम करना होता था। या कोई खबर कहीं पहुंचा होता था। तो हम उस स्थान पर जाकर अपनी खबर देते थे। और अपनी बात को रखते थे। या तो लोग पत्र लिखते थे, जो कई दिनों में किसी दूसरे के पास जाता था।

लेकिन आप इस समय देख रहे हैं कि कोई भी खबर कहीं पहुंचाने में देर नहीं लग रही है। लोग ईमेल, चैट या कॉल के माध्यम से अपने रिश्तेदार, दोस्त, माता पिता के साथ आसानी से जुड़ कर बात कर पा रहे हैं। यहां तक कि लोग घर बैठे एक दूसरे से जुड़कर आसानी से कार्य कर पा रहे हैं। उन्हें कहीं आना जाना नहीं पड़ रहा है।

कंप्यूटर से लाभ

  1. कंप्यूटर से बड़े-बड़े कामों को काफी तेजी से कम समय में कर लिया जाता है।
  2. कंप्यूटर का उपयोग करके विज्ञान क्षेत्र में और भी तेजी लाई जा रही है।
  3. कंप्यूटर का उपयोग चिकित्सा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुचारु रुप से चलाने के लिए उपयोग में लिया जा रहा है।
  4. सूचना तथा संचार क्षेत्र में भी कंप्यूटर का उपयोग किया जा रहा है। जिससे कोई भी समाचार तथा सूचना आसानी से कम समय में लोगों तक पहुंचाया जा सके।
  5. कंप्यूटर का उपयोग अब शिक्षा क्षेत्र में भी किया जाने लगा है। जिससे स्कूल के स्टूडेंट को अच्छे से शिक्षा दी जा सके।
  6. कंप्यूटर का उपयोग और सरकारी तथा निजी कामों के क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। जिससे लोगों का काम कम से कम समय में अधिक से अधिक किया जा सके।
  7. बैंकिंग के क्षेत्रों में भी अब इसका उपयोग किया जाने लगा।  जिससे लोग घर बैठे हैं एक दूसरे को मनी ट्रांसफर आसानी से कर सकते हैं। अब पहले जैसा नहीं रहा कि लोगों को बैंकों में लाइन लगाना।
  8. यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी अब कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाने लगा है।

कंप्यूटर से हानि

  1. जहां कंप्यूटर से लोग स्मार्ट बन रहे हैं। वही कंप्यूटर मानव जीवन को बीमार भी कर रहा है।
  2. कंप्यूटर को ज्यादा चलाने पर लोगों की आंखों को नुकसान पहुंच रहा है।
  3. बेरोजगारी बढ़ रही है। क्योंकि इस समय मनुष्य का काम कंप्यूटर तथा रोबोट ले रहे हैं।
  4. लोग ज्यादातर कंप्यूटर पर ही निर्भर रह रहे हैं। जिससे उनका मस्तिष्क और भी कमजोर होता जा रहा है।
  5. लोगों की बैंक के पर्सनल डाटा चोरी होने का डर रहता है।
  6. कंप्यूटर के इस्तेमाल से साइबर क्राइम का भी खतरा हैं। तथा उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
  7. लोग एक दूसरे से मिलना जुलना ज्यादातर बंद कर दिया है। लोग सोशल मीडिया से ही एक दूसरे से जुड़े रहे हैं। जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम इतिहास जैसे सोशल मीडिया प्रोग्राम से।
  8. इससे छोटे-छोटे बच्चों के दिमाग पर ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। देखा जाता है कि छोटे-छोटे बच्चे इतने गेमिंग के लत हो चुके हैं। की वह दिन-रात उसी में बिता देते हैं।

उपसंहार

आज के युग में कंप्यूटर युग आ गया है। लोगों को आपस में मिलना जुलना भी कम होता जा रहा है। लोगों का जीवन का हिस्सा मोबाइल फोन कंप्यूटर इत्यादि बन चुका है। यहां तक कि लोगों की की शुरुआत तथा सोने तक कंप्यूटर तथा मोबाइल ने ले लिया है। लोग ज्यादातर अब कंप्यूटर पर ही निर्भर हो चुके है। लेकिन कंप्यूटर की जहां एक तरफ बुराई है। वहां अच्छाई भी हैं। जितनी भी पूरे विश्व में अधिक से अधिक विकास हो रहा है। वह कंप्यूटर की ही देन है। यदि कंप्यूटर नहीं रहता तो इतनी तेजी से विकास इस विश्व का नहीं होता।

यह भी पढ़े:-

  • Mahatma Gandhi Essay in Hindi (महात्मा गाँधी पर निबंध)
  • Mark Zuckerberg Biography success स्टोरी कहानी हिंदी
  • Prem Rawat Maharaj Ji का जीवन परिचय Biography in हिंदी
  • सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय

अंतिम शब्द:-

इस प्रकार Computer पर निबंध की जानकारी कैसी लगी। आपको पढने में और याद करने में आसानी होगी। कि कंप्यूटर पर निबंध कैसे लिखें। याद करने का फार्मूला ट्रिक हिंदी। ऊपर हमने कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में और कंप्यूटर पर निबंध 800 शब्दों में लिखा हैं। आपको जो अच्छा लगे वही आप याद कर लीजिये।

अगर आपको Essay on Computer in hindi में पढ़कर अच्छा लगा तो दोस्तों को जरुर बताए और सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करें। Thank You.

टैग: computer essay computer par nibandh computer par nibandh in hindi computer par nibandh likhiye essay on computer in hindi कंप्यूटर पर निबंध

शेयर
  • Facebook
  • Twitter
  • Pin It
  • Email
  • LinkedIn
  • WhatsApp

आपको ये पढना चाहिए

  • बल्ब का आविष्कार किसने किया और कब हुआ?

    बल्ब का आविष्कार किसने किया और कब हुआ?

  • 1 टन कितना होता हैं? ग्राम, किलोग्राम, क्विंटल बराबर?

    1 टन कितना होता हैं? ग्राम, किलोग्राम, क्विंटल बराबर?

  • मोबाइल का अविष्कार किसने किया और कब हुआ था?

    मोबाइल का अविष्कार किसने किया और कब हुआ था?

About the Author

I'm the Founder of Howhindi.com. We provide daily information about Android mobile, computer, internet, Earn money, Loan in Hindi.

Reader Interactions

टिप्पणियाँ ( 0 )

टिप्पणियाँ देखें

अपनी प्रतिक्रिया दें। Cancel reply

Primary Sidebar

यह भी पढ़ें

  • 1 Foot में कितने cm होते हैं? (1 Feet बराबर Centimetre होता हैं)
  • 1 Dollar कितना होता हैं? 1 Dollar बराबर कितने रुपए होते हैं? 2022
  • 1 inch में कितने MM होते हैं (एक इंच बराबर Millimeter?)
  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द(5000+)
  • 2022+Stylish Girls Name List for Facebook【New】
  • PF Balance Check करने वाला Apps और Number [4 आसान तरीक़ा)

Explore us!

How to Blogging Blogging
Security Tips Mobile App
Android Tricks Android
Educational Educational
Paisa Kaise Kamayen? Earn Money
Hindi Wikipedia Computer
Definations Meanings Internet
Social Networking Social-Sites
Technology Technology
Technology How to

Footer

हाउहिंदी.कॉम के बारे में

I'm the Founder of Howhindi.com. We provide daily information about Android mobile, computer, internet, earn money, Loan in Hindi. Read More

SUBSCRIBE FOR MORE UPDATE

हमारी नवीनतम पोस्ट की सुचना ईमेल के द्वारा पाने के लिए अभी हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करे, ये सर्विस बिल्कुल फ्री है।

GET ME ON SOCIAL


कॉपीराइट © 2015–2022 DMCA.com Protection Status हमारे बारे मेंसम्पर्क करेंप्राइवेसीसाइटमैपटॉप

0 shares